सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य मे किसी प्रकार की समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी में सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें अभी आप को राहत नहीं मिलेगी। विद्यार्थी लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं। आपके कुछ मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधित योजना का पता चलेगा, लेकिन उसमें निवेश करने से बचें।