सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग भी प्रशस्त होंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है। आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा। संतान के विवाह की बात पक्की होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपना धन किसी को उधार देने से बचें अन्यथा वापस आने में मुश्किल होगी।