सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी,तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे नाराज है,तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों द्वारा शाबाशी मिलेगी और आपको पदोन्नति का वेतन वृद्धि की योजना का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।