सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता सता सकती है। आपको अपने खर्चो के कारण समस्या आएगी, जिन पर आपको कंट्रोल करना होगा। आप यदि किसी नए काम में निवेश करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके पिताजी किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपनी व्यवहार में अहंकार न लाएं।