सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील देने के कारण किसी परीक्षा को दोबारा देना पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ ही उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके मिलने में भी आपको आसानी होगी।