सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको संतान से संबंधित किसी काम में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आपको कोई धन संबंधित मामलों में पूरी सूझबूझ दिखानी होगी और आप अपनी आय व्यय बजट बना कर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। काम की गति धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी आपको लाभ मिल पाएगा। आपके अंदर कुछ एनर्जी रहने से आप अपने रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।