सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उन्हें पूरा करने में सफल रहेगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई की ओर ध्यान लगाना होगा व आपको व्यर्थ में मित्रों के साथ बैठकर समय व्यतीत करने से बचना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको कोई सिर दर्द आदि तनाव आदि जैसी समस्या हो, तो उसे आप योग व ध्यान से सुलझ सकते है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।