सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों के तारीफ करते नजर आएंगे, लेकिन इसे देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं। परिजनों की सलाह पर चलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको अपने बचत की योजनाओ में धन लगाना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संवार पाएंगे। आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।