सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आप यदि कोई डील फाइनल करेंगे, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको कामों के साथ-साथ अपने लिए भी कुछ समय निकालना होगा, इसलिए आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कमरदर्द, सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।