सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित यदि आज कोई फैसला लिया जाए, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को भी लॉन्च करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए अभी भी राहत नहीं मिलेगी।