सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में कोई गलती ना करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। किसी से किए हुए वादे को आप पूरा करें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। माताजी के सेहत में गिरावट चल रही थी, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।