सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आप दूसरों की मदद बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आप यदि आज किसी को धन उधार दे, तो उसमे बहुत ही सावधानी बरते। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।