सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का प्रेम और सहयोग बना रहेगा, लेकिन आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। बिजनेस में आज आपको कुछ जोखिम उठाना पड़े, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आप कोई बातचीत करें, तो उसमें पूरी विनम्रता बनाए रखें। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।