सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहने वाला है और बिजनेस कर रहे लोग अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग कोई बेहतर अवसर पा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपके तेज को देखकर आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करने में भी कामयाब रहेंगे।