सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप काम को लेकर दूसरों के भरोसे ना रहें, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। यदि आपके किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा।