सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके दोस्तों के साथ आपका कुछ तनाव हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा करके देंगी। आप बहुत सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे,यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करें तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।