सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज -मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।