सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपको किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने पर परिवार में पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे।