सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई पहचान की आवश्यकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और व्यापार से जुड़े कामों में आपको तेजी दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी माताजी को आज कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें।