सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे जिससे भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। आप आज नई ऊंचाइयों को छूने के चक्कर में किसी गलत काम में हाथ डालने से बचें। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप किसी नए प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार संबंधी यदि कुछ योजनाएं बनाएं तो उसमें आपको किसी को भी साझेदार बनाने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।