सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो आपका वह धन फंस सकता है। घर परिवार में आप सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे और किसी नई गाड़ी को घर लेकर आ सकते हैं। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो आपको बाद में समस्या होगी। सामाजिक मामलों को बल मिलेगा और आप कुछ उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने जाने का मौका मिल सकता है। आप अपनी आय व व्यय में संतुलन बनाए रखें,नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी निवेश में बहुत अधिक धन नहीं लगाना है,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।