सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े मामलों में आप गति पकड़ेगे। आप अपनी सूझबूझ से काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास तेज रहेंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ने से आपको उनसे घबराना नहीं है। आप किसी से कोई वाहन मांग कर ना चलाएं। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से कर्जा लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।