सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन का लेनदेन करने से बचना होगा। आपके कामों में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई धन संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको उसमें ढील देने से बचना होगा। इस समय में आप अपने बॉस की किसी बात को नजरअंदाज ना करें।