सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर रोक लगाने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपनी शान शौकत के चक्कर में आप कुछ महंगे गैजेट्स की खरीदारी कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा और आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा, जो जातक किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी को पार्टनर न बनाएं, नही तो आप किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं।