सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप व्यर्थ के कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती हैं। आप अपने आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी, जिसके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।