सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में आज रुकावट डालने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। धर्म व अध्यात्म के मामले में आपको पढ़ाई लिखाई के लिए भी थोड़ा समय निकालना अच्छा रहेगा। पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश करने से बेहतर है कि आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करें,तो बेहतर रहेगा। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।