सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान लगाएंगे और आपके कुछ अच्छे कार्यों के करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आप किसी निवेश संबंधी योजना में दिल खुलकर निवेश करेंगे। माता पिता आपको कुछ सुझाव देंगे, जिन पर अमल करके आप अपनी मानसिक चिंता को थोड़ा कम कर सकते हैं। विद्यार्थी जातक यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो इसके लिए कोई ऑफर आ सकता है। परिवार में किसी छोटी-मोटे पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।