सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। ऑफिस के काम से किसी भी विदेश की यात्रा पर भी जाना पड़ेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी आदमी की दखलअंदाजी हो सकती है,जिसके कारण उनके बीच वाद-विवाद की स्थिति उतपन्न होगी। आपको किसी पर भी अंधाविश्वास नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपको धोखा दे सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।