सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने पार्टनर के प्यार में डुबे नजर आएंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। सायंकाल का समय आप आध्यात्मिक व किसी पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों द्वारा आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी व उपहार को लाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।