सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा और आप जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उसमें कोई समस्या आ सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपके लिए आज का दिन काफी मेहनत भरा रहने वाला है। धन के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चा आसानी से कर पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।