सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर सावधान रखना होगा। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपकी किसी मित्र से कोई पैसे को लेकर गड़बड़ होने की संभावना है, इसलिए आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा।