सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके अंदर घमंड व अहंकार की भावना जागृत हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों को आप गति देंगे और व्यापार कर रहे लोगों का रुका हुआ धन मिलने से आज प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आपको उनकी मदद करनी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।