सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। अपने बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। किसी सरकारी काम में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्य विस्तार के मामले गति पकड़ेगे। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा। खान-पान के मामले में आप पूरा ध्यान दें।