सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं और आप उनके लिए कोई गिफ्ट भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना होगा, तभी आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो उसमें आपको आगे बढ़ चढ़कर बोलने से बचना होगा। यदि धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए आपको किसी से सलाह मशवरा करना हो,तो किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से करें,तभी वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।