सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अचानक किसी कार्य के पड़ने के कारण अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बढ़ते हुए खर्चे आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं,जिनपर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी। भाई आपकी हर संभव मदद करेंगे,जिसके कारण आपके बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से किसी नए संपत्ति को खरीद सकते हैं।