सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके कारण आपके माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने के पूरी कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी जरूरी जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें।