सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप सूझबूझ और संतुलन से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से आप जुड़ेंगे और कुछ निवेश संबंधी मामलों में तेजी रहेगी, जिनके बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने सगे संबंधियों से मन में चल रही बातों को जानना होगा। किसी सरकारी काम में आप लापरवाही ना बरतें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।