सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। परिवार में किसी शादी, विवाह, नामकरण आदि के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने मित्रों से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से मांग कर कोई वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की भय सता रहा है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संगति की तरफ आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है।