सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी कानूनी कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलती दिख रही है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला यदि लटका हुआ था,तो उसमें राहत मिलती दिख रही है। आप मीठी वाणी व चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपको अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने अनुकूल बनाना होगा,तभी आप परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। माताजी आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती हैं,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।