सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके किए गए निवेश से आपको लाभ होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी प्रिया के लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। यदि आप अपने किसी पुराने मित्र से मिले,तो उसमें गढे मुर्दे ना उखाडे़ं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका लम्बे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। पिताजी से अपनी समस्याओं को साझा करेंगे,जिनको लेकर आप परेशान थे और उनका हल भी खोजेंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट हो,तो उसे योग व व्यायाम से दूर करने में कामयाब रहेंगे।