सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। भावनात्मक विषयों में आप अंकुश रखेंगे और आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने कामों पर भी पूरा ध्यान बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होता दिख रहा है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।