सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको दिखावे की कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना धन ही व्यर्थ व्यय करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अक्समात किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए काम के प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी काम को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की बाद सुननी व समझनी होगी। व्यवसाय में आप भरोसा बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।