सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद हो, तो उसमें दोनों पक्ष की बातें सुनकर उसे निपटने की कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।