सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी,लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,उन्हें वह आसानी से मिल जाएगा। आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान की संगति का आपको विशेष ध्यान रखना होगा।