वृषभ राशि- वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यवान और भरोसेमंद स्वभाव के होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुख-सुविधाएं पसंद होती हैं। ये अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं और रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। लेकिन जिद्दी स्वभाव के कारण कई बार अपनी बात पर अड़े रहते हैं।
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी होगी। किसी जरूरी बात को हर किसी से शेयर न करें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी और मन कुछ नया करने का करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।