वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं। इस राशि को राशि चक्र की दूसरी राशि माना जाता है, जिसपर शुक्र का स्वामित्व है। कहते हैं कि शुक्र के प्रभाव के कारण ये लोग सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रेमी होते हैं। इनके लिए सफेद रंग शुभ होता है।
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सुकून और संतोष से भरा रहने वाला है। नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में ईमानदारी और सही रास्ता चुनना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि गलत तरीके से कमाया गया लाभ आगे परेशानी दे सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके पैसे उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष में छोटी-सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। दिन का अंत परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हुए सुखद रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।