वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग शांत और बेहद भरोसेमंद स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में सुरक्षा, आराम और सुकून पसंद होता है, इसलिए ये हमेशा सोच-समझकर कदम उठाते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो प्रेम, सुख और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इन्हें अच्छा भोजन और संगीत बेहद प्रिय होता है। वृषभ राशि के जातक कड़ी मेहनत के दम पर धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता हासिल करते हैं। हालांकि, स्वभाव से थोड़े जिद्दी होने के कारण ये कभी-कभी पीछे छूट जाते हैं, लेकिन यही दृढ़ता मुश्किल वक्त में इनकी सबसे बड़ी ताकत भी बनती है। आज का राशिफल
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने का संकेत दे रहा है। जितनी समझदारी से काम करेंगे, उतनी ही सफलता आपके करीब आएगी। मान-सम्मान बढ़ने से आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से घर का माहौल खुशियों से भर सकता है। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि घर में किसी छोटी बात को लेकर हल्की बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर रहेगा।
शनिवार उपाय:
शनिदेव की कृपा के लिए काली गाय या कुत्ते को रोटी खिलाएं। सरसों के तेल का दान करें और शनि मंदिर में दीपक जलाएं। गरीबों को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें और संयमित वाणी रखें। लोहे की वस्तु दान करना भी शुभ रहेगा। इससे बाधाएं कम होंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।