कन्या राशि- कन्या राशि के लोग मेहनती और व्यवस्थित स्वभाव के होते हैं। इस राशि को राशि चक्र की छठी राशि माना जाता है, जिसपर बुध का स्वामित्व है। कहते हैं कि बुध के प्रभाव के कारण ये लोग हर काम को सोच-समझकर करना पसंद करते हैं। इनके लिए हरा रंग शुभ होता है।
विज्ञापन
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती दिखाई देगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा और मन को सुकून मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही योजना और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं का लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही आज किया गया बचत या निवेश का प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।