फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? यहां पढ़ें 13 जून का राशिफल

Sat, 13 Jun 2026 05:07 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Tula Rashifal: आज आर्थिक मामलों में समझदारी से चलना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव होता है, जो प्यार, सौंदर्य और कला का प्रतीक है। यही वजह है कि इन्हें संगीत, फैशन और सजावट जैसी चीजों में बेहद दिलचस्पी होती है। इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है, जिससे लोग आसानी से इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन में संतुलन और शांति को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। ये विवादों से दूर रहते हैं और हर रिश्ते को समझदारी से निभाते हैं। हालांकि, हर परिस्थिति में हद से ज्यादा बैलेंस बनाने के चक्कर में ये कभी-कभी सही समय पर निर्णय लेने में पिछड़ जाते हैं। आज का राशिफल

विज्ञापन

 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आर्थिक मामलों में समझदारी से चलना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं धीरे-धीरे लाभ देने लगेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। कामों को टालने की आदत से बचें, क्योंकि बाद में यही परेशानी बढ़ा सकती है। परिवार में धैर्य बनाए रखें और गुस्से से दूरी बनाएं।

शनिवार उपाय:
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काले तिल का दान करें। गरीबों को भोजन कराएं और शनि मंत्र का जाप करें। क्रोध से बचें और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


Vish Yog: मीन राशि में बनेगा विष योग, 9 जून को इन तीन राशियों को रखना होगा सेहत और आर्थिक पक्ष का ध्यान
विज्ञापन

Tula Rashifal June 2026: कैसा रहेगा तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें