मकर राशि- मकर राशि के लोग बेहद मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। यही वजह है कि ये जातक अपने करियर और जिम्मेदारियों को सबसे ऊपर रखते हैं। ये हर काम को बेहद योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं और अपनी व्यावहारिक सोच के बल पर मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले लेते हैं। ये आसानी से हार नहीं मानते और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। हालांकि, बाहर से ये थोड़े सख्त नजर आ सकते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद साथी होते हैं। आज का राशिफल
विज्ञापन
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में बेचैनी बनी रह सकती है। परिवार में चल रही गलतफहमियों को खत्म करने की जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ सकती है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन नई नौकरी या नए अवसर मिलने की संभावना भी मजबूत है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है